प्रियंका गांधी का प्रवासियों की दुर्दशा को लेकर सरकार पर हमला

Priyanka Gandhi attacks government on the plight of migrants
प्रियंका गांधी का प्रवासियों की दुर्दशा को लेकर सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी का प्रवासियों की दुर्दशा को लेकर सरकार पर हमला

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा और खराब स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया। उन्होंने मंगलवार को मुंबई के बांद्रा में प्रवासियों के खिलाफ हुए बल प्रयोग पर भी नाखुशी जताई।

उन्होंने सवाल उठाया कि लॉकडाउन होने पर रेलवे टिकट क्यों बुक किए जा रहे थे?

उन्होंने ट्वीट किया, गरीबों और मजदूरों को परेशानी क्यों हो रही है, उन पर विचार करके फैसले क्यों नहीं लिए जा रहे हैं, लॉकडाउन के दौरान उन्हें उनके भाग्य पर क्यों छोड़ दिया गया और टिकट क्यों बुक किए गए और विशेष ट्रेनें क्यों नहीं चलाई गईं।

उन्होंने कहा, प्रवासियों के पास पैसे नहीं है, उनका राशन समाप्त हो गया है। वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने घर जाना चाहते हैं। उन्हें सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। योजना बनाकर उनकी मदद की जा सकती है। मोदीजी, मजदूर देश की रीढ़ हैं। भगवान की खातिर कृपया उनकी मदद करें।

कांग्रेस ने मजदूरों पर बल का उपयोग किए जाने की भी आलोचना की और करुणा की अपील करते हुए कहा कि ऐसा दमन अक्षम्य है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और प्रशासन से आग्रह किया कि वे उन्हें उनकी गरिमा और अधिकार वापस दिलाएं। उन्होंने कहा, उन्हें रोटी दें, लाठियां न दें, यह दमन मानवता के खिलाफ अक्षम्य अपराध है।

आनंद शर्मा ने कहा, प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों की ऐसी दुर्दशा दिल दहलाने वाली है- भूख से मर रहे उनके बच्चे, भूखे पुरुष और महिलाएं भोजन और राहत की प्रतीक्षा में हैं।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को उस समय हल्के लाठीचार्ज का सहारा लिया जब मुंबई के बांद्रा में लोगों ने नियंत्रण से बाहर जाने की धमकी दी।

Created On :   15 April 2020 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story