सुषमा स्वराज पर राहुल का तंज, आप जैसी महिला चीन के आगे कैसे झुक गईं?

rahul said on sushma swaraj, How did a woman like you bow down to China?
सुषमा स्वराज पर राहुल का तंज, आप जैसी महिला चीन के आगे कैसे झुक गईं?
सुषमा स्वराज पर राहुल का तंज, आप जैसी महिला चीन के आगे कैसे झुक गईं?
हाईलाइट
  • विदेश मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान कहा था कि डोकलाम मामले को कूटनीतिक सूझबूझ से सुलझाया गया है।
  • सुषमा ने लोकसभा में दावा किया था कि डोकलाम में स्थिति नियंत्रण में है।
  • हमारे नेता के इस तरह असहाय होने का मतलब है कि हमारे बहादुर जवानों के साथ सीमा पर विश्वासघात हो रहा है: राहुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोकलाम विवाद विपक्ष के लिए एक बार फिर बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। डोकलाम में चीनी सैनिकों की फिर मौजूदगी की खबरों पर राहुल गांधी ने गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर तंज कसा। राहुल ने ट्वीट किया कि मुझे आश्चर्य हो रहा है, सुषमाजी जैसी महिला चीन की ताकत के सामने कैसे झुक गईं? हमारे नेता के इस तरह असहाय होने का मतलब है कि हमारे बहादुर जवानों के साथ सीमा पर विश्वासघात हो रहा है। बता दें कि बीते दिनों सुषमा ने लोकसभा में दावा किया था कि डोकलाम में स्थिति नियंत्रण में है। वहां कोई नया निर्माण नहीं हुआ है। विदेश मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान कहा था कि डोकलाम मामले को कूटनीतिक सूझबूझ से सुलझाया गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई अनौपचारिक शिखर वार्ता में छिपा एजेंडा होने की बात को सुषमा ने खारिज किया है। 

 


 

सुषमा ने दावे को आधारहीन बताया
सुषमा स्वराज ने चीनी सेना के फिर से विवादित इलाके में घुसने और सिलिगुड़ी तक पहुंचने के दावे को आधारहीन बताया। बता दें कि अमेरिका ने पिछले महीने दावा किया था कि चीन ने फिर डोकलाम में अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं। अमेरिका ने भारत और भूटान पर चीन का विरोध न करने का आरोप भी लगाया था।

 


डोकलाम को डोंगलाेंग कहते हैं चीनी
चीन, सिक्किम और भूटान की सीमाएं डोकलाम के पठार में मिलती हैं। इस इलाके पर चीन और भूटान अपना दावा करते हैं। इस मामले में भारत भूटान के साथ है। चीन में यह इलाका डोंगलोंग और भारत में डोकलाम कहलाता है। जून 2016 में चीन ने यहां सड़क निर्माण शुरू किया था। भारत के विरोध करने पर चीन ने घुसपैठ शुरू कर दी और भारत के 2 बंकर तोड़ दिए थे। चीन और भारत के बीच ये विवाद 73 दिनों तक चला था। मई 1975 में सिक्किम का भारत में विलय हुआ था। सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने से चीन पहले तो इनकार करता था, लेकिन 2003 से सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने लगा।

Created On :   2 Aug 2018 10:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story