ओडिशा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
ओडिशा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
हाईलाइट
  • ओडिशा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

भुवनेश्वर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

राज्यपाल गणेशी लाल ने तिरंगा फहराया और यहां महात्मा गांधी रोड में राजकीय समारोह में सलामी ली। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समारोह में अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह पहली बार था कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया।

राज्य भर में सुचारु रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्य की समृद्ध संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को प्रदर्शित करने वाली शानदार परेड, रंगीन झांकी निकाली गई।

परेड में लगभग 48 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

Created On :   26 Jan 2020 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story