बिहार में आसमान साफ, लुढ़का पारा

Skies clear in Bihar, mercury rolled
बिहार में आसमान साफ, लुढ़का पारा
बिहार में आसमान साफ, लुढ़का पारा

पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है और सुबह से ही तेज धूप खिली है। इस बीच मंगलवार की तुलना में बुधवार को राजधानी के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.6 डिग्री और पूर्णिया का 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। इस बीच अगले दो-चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोग ठंड का एहसास करेंगे।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.6 दर्ज किया गया था।

Created On :   13 Nov 2019 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story