दिल्ली में नए साल पर महाजाम, इंडिया गेट पर एक लाख सैलानी जुटे

Traffic Jams Around India Gate Area Delhi
दिल्ली में नए साल पर महाजाम, इंडिया गेट पर एक लाख सैलानी जुटे
दिल्ली में नए साल पर महाजाम, इंडिया गेट पर एक लाख सैलानी जुटे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर शाम को भारी जाम लग गया है। नए साल के पहले दिन घूमने-फिरने और पार्टी करने घरों से बाहर निकले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है कि पूरी दिल्ली जाम की चपेट में है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस की ट्वीट के मुताबिक करीब एक लाख सैलानी नया साल सेलिब्रेट करने इंडिया गेट पहुंचे हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा है कि इंडिया गेट के आस-पास बड़ी तादाद में गाड़ियां मौजूद हैं। पास में कोई भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पुलिस लोगों को सलाह दे रही है कि वे इंडिया गेट के आस-पास जाने से बचें और किसी दूसरे वैकल्पिक मार्ग से आगे का सफर करें। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर फ्लाईओवर पर जाने से भी बचने की सलाह दी है। जाम की स्थिथि कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, अशोक रोड के पास भी है। छतरपुर मंदिर और साई मंदिर के आसपास के इलाके में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों से उस इलाके में जाने से बचने को कहा गया है।

RML अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग और GPO के पास भी काफी ट्रैफिक है। यहां बड़ी संख्या में लोग बंगला साहिब गुरुद्वारा दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

Created On :   1 Jan 2018 1:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story