उप्र : घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 झुलसे

UP: 5 scorched due to fire in domestic gas cylinder
उप्र : घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 झुलसे
उप्र : घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 झुलसे
हाईलाइट
  • उप्र : घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से 5 झुलसे

बांदा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले महुआ गांव में बुधवार दोपहर बाद घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से पांच लोग झुलस गए।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने गुरुवार को बताया, घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलसे महुआ गांव के सुशील गुप्ता (42), उनकी पत्नी सुधा (37), अंकित (21), पिंटू (19) और एक रिश्तेदार महिला (60) को यहां बुधवार करीब चार बजे लाया गया था। इनमें से अंकित, पिंटू और रिश्तेदार महिला की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाम को कानपुर रेफर किया गया है।

घटना के चश्मदीद भगवानदीन ने बताया, घर में एक बच्ची के जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी, तभी खाना पकाते समय करीब अपराह्न् तीन बजे सिलेंडर में लगा पाइप खुल गया और आग लग गयी, जिससे सभी पांच लोग झुलस गए।

Created On :   21 Feb 2020 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story