बिहार में मौसम साफ, एक-दो दिन में बढ़ेगी ठंढ

Weather in Bihar clear, frost will increase in a day or two
बिहार में मौसम साफ, एक-दो दिन में बढ़ेगी ठंढ
बिहार में मौसम साफ, एक-दो दिन में बढ़ेगी ठंढ

पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। गुरुवार सुबह धूप निकली तथा कई क्षेत्रों में तापामन में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का दौर प्रारंभ होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   21 Nov 2019 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story