- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Westerly winds increase cold in Uttar Pradesh
दैनिक भास्कर हिंदी: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

हाईलाइट
- उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
लखनऊ,8 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही शुरू है। पछुआ हवाओं से हल्की ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश और कई इलाके में हुई बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में भी हो रहा है। यहां पर चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह कोहरा भी होगा।
शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 17 डिग्री, फैजाबाद का 17 डिग्री, मेरठ का 16 डिग्री और बहराइच का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: आतिश अली का OCI कार्ड हुआ रद्द, PM मोदी को बताया था 'डिवाइडर इन चीफ'
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी अरविंद इनामदार का निधन
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र में बादल छाए
दैनिक भास्कर हिंदी: लालू यादव के लिए आज बड़ा दिन, झारखंड कोर्ट करेगा जमानत पर फैसला
दैनिक भास्कर हिंदी: झारखंड चुनाव: बिहार के बड़े दलों के लिए झारखंड में खोई प्रतिष्ठा पाना चुनौती