अवैध संबंध की मिली पति को सजा, पत्नी ने काट डाला गुप्तांग

woman chops off husbands genitals over alleged affair in jalandhar
अवैध संबंध की मिली पति को सजा, पत्नी ने काट डाला गुप्तांग
अवैध संबंध की मिली पति को सजा, पत्नी ने काट डाला गुप्तांग

डिजिटल डेस्क, जालंधर। आपने अवैध संबंधों के मामले में हत्या, तलाक और प्रताड़ना के मामले तो बहुत देखे होंगे। मगर जालंधर शहर में जो एक पत्नी ने अपने पति के साथ किया, वैसा आपने कभी नहीं सुना होगा। जी हां, पंजाब प्रांत के जालंधर शहर में एक पत्नी ने अपने पति को अवैध संबंध रखने की खौफनाक सजा दी है। अवैध संबंध के शक में गुस्साई पत्नी ने अपने पति का गुप्तांग काट डाला और उसे शौचालय में बहा दिया।

जानकारी के अनुसार यह मामला जालंधर शहर के जोगिन्दर नगर का है। पीड़ित पति का नाम आजाद सिंह बताया जा रहा है, जो गुप्तांग काटे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

जालंधर के सहायक पुलिस आयुक्त सतिंदर कुमार ने बताया कि सुखवंत कौर नामक महिला को अपने पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। जिसकी वजह से महिला ने यह कदम उठाया। एसीपी ने कहा ने मामले में कहा है कि महिला ने सोते हुए पति पर लोहे की छड़ से वार कर उसे बेहोश कर दिया और फिर चाकू से उसका गुप्तांग काट कर शौचालय में बहा दिया।

पुलिस ने बताया कि अत्यधिक खून बहने के बाद सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। सिंह के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आजाद एवं सुखवंत के दो बच्चे हैं। फिलहाल आजाद की हालत काफी नाजुक है और डॉक्टर्स उसे बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Created On :   20 Feb 2018 6:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story