सरकार का आग्रह..अधिकारियों का आश्वासन.. विपक्ष का आरोप: दस दिन के भीतर पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें फिर बढ़ी, विपक्ष ने कहा जनता की जेब पर डकैती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मिडिल ईस्ट संकट के बीच तेल की कीमतों में हो रही उछाल को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दस दिन के भीतर पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 10 दिन के अंदर जनता की जेब पर तीसरी बार मोदी सरकार ने प्रहार किया है डकैती डाली है। आपको बता दें पीएम मोदी ने परसों 5 देशों की यात्रा के बाद ईंधनों की कीमतों पर कहा था सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। लेकिन 10 दिन के अंदर तीसरी बार वृद्धि कर दी। ये हर चीज पर प्रभाव डालेगी और बाजार में महंगाई और बढ़ेगी।
यह भी पढ़े -'सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता', पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर
पीएम मोदी पहले ही ईंधन खपत कम करने जैसे सार्वजनिक त्याग का आग्रह कर चुके है। विपक्षी दल लगातार सरकार की विफल आर्थिक नीतियों को उजागर कर कर रहे है। जबकि सरकार के अधिकारी लगातार मीडिया में आकर देश की जनता को स्थिति से निपटने के बजाय पर्याप्त फ्यूल स्टोरेज का भरोसा दे रहे है।
ईंधन की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है। दस दिनों के भीतर ये तीसरी बार कीमतें बढ़ी हुई है। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि सरकार चुपचाप कीमतें बढ़ा रही है। ईंधन कीमतों को लेकर सरकार राहत प्रदान करने में असफल हो रही है। मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को चेतावनी दे रहा है कि यदि मुद्रास्फीति को नियंत्रित नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़े -देश भर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और पैनिक बाइंग से बचें सरकार
आपको बता दें आज से दिल्ली में CNG की कीमतें 1 रुपये प्रति kg बढ़कर 81.09 रुपये हो गई हैं, पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
Created On :   23 May 2026 11:19 AM IST










