दर्दनाक हादसा: कर्नाटक घटना पर PM मोदी और CM सिद्धारमैया ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में एक बड़ा दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। राज्य के कन्नड़ जिले के एक गांव के 8 लोगों की नदी में डूबने से जान चली गई है। ये सभी लोग नदी में सीप (मसल्स) इकट्ठा करने पहुंचे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और एक-एक करके कई लोग पानी में बह गए। घटना के दौरान इलाके में हड़कप मच गया था। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल है। इसके साथ ही दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस पर दुख जाहिर किया है। इनके अलावा राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता आर अशोका ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक एसआईआर को लेकर विचार-विमर्श करेगी कांग्रेस, सीएम सिद्धारमैया करेंगे बैठक की अगुवाई
PM मोदी ने घटना पर क्या कहा?
पीएओ की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन लोगों के प्रति संवेदनाए व्यक्त कि जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। इसके साथ हर मृतक को परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
कर्नाटक CM जाहिर किया दुख
इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गहरा दुख व्यक्ता किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बताया कि यह बेहद दर्दनाक और दुखद घटना है। उन्होंने मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक में बन रहा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सीएम सिद्दारमैया ने रखी आधारशिला
क्या हुआ घटना के दौरान?
ये लोग नदी में उतरे औऱ धीरे-धीरे गहरने पानी की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि पानी कितना गहरा और बहाव कितना तेज हो सकता है। इसी दौरान नदीं के पानी का बहाव तेज हो गया, क्योंकि इलाके में बारिश हो रही थी। इसके कारण नदी में पानी अचानक बढ़ गया। इसके बाद एक या दो लोग पानी के तेज बहाव में गए। इन्हें बहते देख कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इसी के चलते वह खुद इसकी चपेट में आ गए।
इन लोगों की हुई मौत?
पुलिस ने इस मामले में अबतक 8 शवों को बरामद किए हैं। उनकी पहचान उमेश मंजुनाथ नाईक (40 साल) - एकमात्र पुरुष, लक्ष्मी महादेव नाईक (42 साल), लक्ष्मी जट्टप्पा नाईक (30 साल), लक्ष्मी अप्पण्णा नाईक (60 साल), लक्ष्मी शिवराम नाईक (49 साल), ज्योति मस्तम्मा नाईक (34 साल), मालती नाईक (38 साल), मस्तम्मा नाईक (60 साल) के रूप में हुई है। 8 मृतका में 7 महिलाएं शिराली गांव की बताई गई हैं।
पुलिस ने घटना पर दी जानकारी
इस घटना पर पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें से कई यह कार्य कर चुके हैं। ये उनके लिए कोई नई बात नहीं थी। उन्होंने आगे बताया कि बारिश की वजह से नदी का पानी अचानक तेज हो गया और वो शायद इसे भांप नहीं पाए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मरने वालों में कितनों को तैरना आता था।
Created On :   24 May 2026 9:37 PM IST











