Mamata Banerjee Attacks PM Modi: पीएम मोदी की मेलोडी वाली वीडियो पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, कहा- 'असल में चॉकलेट देश के बच्चों...'

पीएम मोदी की मेलोडी वाली वीडियो पर ममता बनर्जी ने कसा तंज, कहा- असल में चॉकलेट देश के बच्चों...
टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने वोट लूट, मेलोडी मुद्दे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने बंगाल में टीएमसी के दफ्तरों को सील करने पर भी बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने महंगाई, चुनाव और बंगाल की राजनीति के साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा है। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे पर भी तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि देश के बच्चों को टॉफी और सुविधाएं मिलनी चाहिए, तो वे विदेशों में चॉकलेट बांट रहे हैं।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। थोड़े से समय में तेल के दाम बहुत ही ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने ये सवाल किया है कि हर तरफ महंगाई बढ़ रही है, तो केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए कर क्या रही है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के विदेशी दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जनता अब जानना चाहती है कि इन यात्राओं में कितना ईंधन और पैसा खर्च हो रहा है। देश के जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने की जगह सरकार दूसरी चीजों में व्यस्त है।

चुनाव में गड़बड़ी को लेकर ममता का वार

ममता बनर्जी ने चुनाव में हुई गड़बड़ी और वोटों की चोरी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों ने चुनाव के समय निष्पक्ष तरह से काम बिल्कुल नहीं किया है। इसके बाद ममता बनर्जी ने ये भी कहा है कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। राज्य में उनकी पार्टी के कई दफ्तर बंद कर दिए गए और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को डराकर दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राज्य की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

Created On :   24 May 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story