Bangladesh Election 2026: पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को भारी जीत पर बधाई, कहा- 'ये जीत बांग्लादेश के लोगों पर भरोसा...'

पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को भारी जीत पर बधाई, कहा- ये जीत बांग्लादेश के लोगों पर भरोसा...
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी भारी मतों से जीत हासिल कर रही है। इसको लेकर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हुए चुनाव के बाद उसकी गिनती जारी है। इस गिनती में तारिक रहमान की बीएनपी पार्टी भारी मतों से आगे जीत हासिल कर रही है। बता दें, 17 साल बाद तारिक रहमान देश लौटे हैं और बीएनपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। जिसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है और कहा है कि ये जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा है।

तारिक रहमान को मिल रही बहुमत

तारिक रहमान की पार्टी वा गठबंधन को 209 वोट मिल चुके हैं। वहीं, जमात 70 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में तारिक रहमान का पीएम बनना भी तय है। बांग्लादेश में तारिक रहमान को प्रचंड जीत मिली है, जिसके लिए भारत के पीएम ने उनको बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दर्ज करने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। ये जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है।

भारत बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा- पीएम मोदी

भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

Created On :   13 Feb 2026 9:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story