राममंदिर दर्शन लाइव अपडेट: रामलला का हुआ सूर्यतिलक, अयोध्या के राममंदिर में भव्य और दिव्य नजारा,राम भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

रामलला का हुआ सूर्यतिलक, अयोध्या के राममंदिर में भव्य और दिव्य नजारा,राम भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
  • आज धूमधाम से मनाया जा रहा हैं रामनवमी का पर्व
  • दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा
  • अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली रामनवमी

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद विराजमान रामलला की आज पहली रामनवमी है।इसे देखते हुए इस बार की रामनवमी को विशेष तौर पर मनाया जा रहा हैआज देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।आज नए विराजमान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। रामलला का सूर्याभिषेक और विशेष श्रृंगार किया जाएगा है। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा। सूर्यतिलक के दौरान भक्तों को राम मंदिर के भीतर जाने की मंजूरी दी जाएगी। रामनवमी के मौके पर अयोध्या में राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।भक्तों की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर के कपाट सुबह 3.30 बजे से खोल दिए गए हैं। खबरों के मुताबिक रामलला के भक्त रात 11 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

जयश्रीराम के जयकारो से अयोध्या गूंज उठा है। बड़े पैमाने पर रामभक्त सरयू नदी में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

वैज्ञानिकों ने रामलला पर सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है, ठीक दोपहर 12 बजे पांच मिनट के रामलला पर सूर्य की किरणें पहुंचेगी।लेंस और शीशे से टकराकर किरणें रामलला के माथे पर पहुंचेंगी। रामलला के लिए विशेष तौर पर 56 तरह का भोज तैयार किया गया है।

Live Updates

  • 17 April 2024 7:05 AM GMT

    रामलला की प्रतिमा की विशेष परिधान

    आपको बता दें रामनवमी के विशेष मौके पर पीले पीतांबर रंग की रामलला की विशेष परिधान डिजाइन की गई है,इसमें खादी और हैंडलूम से बनाया गया है। परिधान को तैयार करने में वैष्णो संप्रदाय के प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। गोल्ड और सिल्वर धागों का इस्तेमाल हुआ है।

    रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मीडिया बताया कि अलग-अलग दिन के हिसाब से रामलला के लिए अलग-अलग रंग के परिधान निर्धारित किए गए हैं।  रामलला की प्रतिमा को सोमवार को सफेद रंग ,मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को लाल रंग के परिधान पहनाए जाते हैं।

  • 17 April 2024 6:58 AM GMT

    रामनवमी पर रामलला का सूर्याभिषेक

    रामनवमी के मौके पर आस्था और विज्ञान के जोड़ से रामलला का सूर्याभिषेक हुआ। राम मंदिर में इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सूर्य की किरणों से रामलला का ललाट जगमग हो उठा। 500 साल के इतिहास में पहली बार श्रीराम का सूर्यतिलक हुआ।  

  • 17 April 2024 4:21 AM GMT

    श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे-पीएम मोदी

     पीएम मोदी ने कहा प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

    मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!

  • 17 April 2024 4:18 AM GMT

    रामनवमी उत्सव

    पीएम मोदी ने कहा यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

  • 17 April 2024 4:13 AM GMT

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शभकामनाएं

    यउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है

  • 17 April 2024 4:12 AM GMT

    राष्ट्रपति मुर्मू ने रामनवमी के मौके पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी के मौके पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। निस्वार्थ प्रेम, पराक्रम और उदारता के उच्चतम आदर्श स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के शुभ दिन हम ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें जहां सबका जीवन गरिमापूर्ण हो और सर्वत्र समृद्धि का संचार हो।

  • 17 April 2024 4:10 AM GMT

    पीएम मोदी ने रामनवमी के मौके पर देशवासियों की दी शुभकामनाएं

    रामनवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे रामलला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।

Created On :   17 April 2024 4:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story