30 मई को कंबोडिया के राजा की भारतीय राजकीय यात्रा

30 मई को कंबोडिया के राजा की भारतीय राजकीय यात्रा
  • भारतीय दौरे पर कंबोडिया के राजा
  • राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति और पीएम से करेंगे मुलाकात
  • 30 मई को यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारतीय दौरे पर आ रहे है। उनकी राजकीय यात्रा 30 मई को होगी। यात्रा के दौरान वेराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव(पूर्व) सौरभ कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कंबोडिया के राजा के सम्मान में भोज देंगी।

विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि कंबोडिया के साथ पिछले कुछ सालों में हमारा ट्रेड बढ़ रहा है। कंबोडिया के राजा के इस दौरे के दौरान कंबोडिया के साथ ट्रेड और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कंबोडिया के साथ हमारे संबंध का कंबोडिया के किसी और देश(चीन) से संबंधों का कोई लेना देना नहीं है।

Created On :   26 May 2023 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story