Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में तीन घंटे तक हुआ दोबारा पोस्टमार्टम, भाई ने ट्विशा का किया अंतिम संस्कार, मां का रो-रोकर बुरा हाल

भोपाल एम्स में तीन घंटे तक हुआ दोबारा पोस्टमार्टम, भाई ने ट्विशा का किया अंतिम संस्कार, मां का रो-रोकर बुरा हाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सबसे चर्चा मामले की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सबसे चर्चा मामले की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजधानी के भदभदा श्मशान घाट में उनके भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और पूरा परिवार भावुक होकर रो पड़ा। इससे पहले रविवार को ट्विशा का दिल्ली एम्स से आई टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।

3 घंटे तक चली पोस्टमार्डम की प्रक्रिया

टीम ने भोपाल एम्स में करीब 3 घंटे तक पोस्टमार्टम किया। इसके बाद टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई। पोस्टमार्टम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल एम्स में ही सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी पूरी जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी। बता दें कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा का संदिग्ध हालत में शव मिला था। जिसे ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की बेंच सोमवार को सुनाएगी। वहीं, ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने उसके पासपोर्ट जब्त करने के आदेश भी दिए हैं और सास गिरिबाला की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। जिस पर सोमवार को कोर्ट सुनावई करेगी। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच करने पर सहमति दे दी है।

Created On :   24 May 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story