मौसम अपडेट: दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड, यूपी-बिहार में कोहरे के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भारी ठंड का दौर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में कोहरा और कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दौर दखने को मिल रहा है, जिसके चलते दक्षिण राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी तटीय इलाकों में लोगों को सावधान रहना होगा। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान का पूरा असर देखने को मिलेगा।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान भी एक डिजिट में दर्ज किया जा रहा है। आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही सुबह के वक्त दिल्ली में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान और ज्यादा गिरेगा।
यूपी में बढ़ रही ठंड
यूपी में लगातार ठंड बढ़ रही है। दिन में धूप रहती है, जिससे ठंड कम लगती है लेकिन रात और दिन के समय में ठंड बढ़ने लगती है। यूपी में 5.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, यूपी के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से का मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन दिन के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
यह भी पढ़े -एसआईआर पर लोकसभा में मणिकम टैगोर ने दिया स्थगन प्रस्ताव, बीएलओ की मौत पर राष्ट्रीय जांच की मांग
बिहार के तापमान में आ रही तेज गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार की राजधानी पटना के साथ बोतिया, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर और करीब 10 अन्य शहरों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके चलते तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़े -संसद में हंगामे पर भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का जवाब- 'विपक्ष ने बिहार का संदेश नहीं समझा'
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो, यहां पर सुबह और शाम को तापमान में भारी अंतर नजर आ रहा है। साथ ही सामान्य तापमान में भी गिरावट आई है। आने वाले एक दो दिनों में पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
Created On :   2 Dec 2025 11:54 AM IST












