मौसम अपडेट: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश, मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर बारिश का अलर्ट है तो कहीं पर शीतलहर और कोल्ड डे की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर का प्रभाव जारी है। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बनेन वाले डीप डिप्रेशन के चलते दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली का कैसा है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बन रही है। जिसमें शाहदरा, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्से शामिल हैं।
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
उत्तर भारत के करीब 3 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी शीतहलर चल सकती है, साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़े -भाजपा ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद कड़ी आलोचना की, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
एमपी में कैसा रहने वाला है मौसम?
मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसमें अभी कुछ राज्यों में मध्यम कोहरा और शीतलहर देखने को मिल रही है। जिसमें ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो और शिवपुरी शामिल हैं।
Created On :   13 Jan 2026 11:50 AM IST












