ठंड ने तोड़ा 25 साल का रिकार्ड, खजुराहो में दर्ज हुआ 00.8 डिग्री रात का तापमान

ठंड ने तोड़ा 25 साल का रिकार्ड, खजुराहो में दर्ज हुआ 00.8 डिग्री रात का तापमान
ठंड ने तोड़ा 25 साल का रिकार्ड, खजुराहो में दर्ज हुआ 00.8 डिग्री रात का तापमान

डिजिटल डेस्क, छतरपुर/ खजुराहो। विश्व भर में शिल्पतीर्थ के नाम से विख्यात खजुराहो ने ठंड के अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 00.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग खजुराहो ने बताया कि वर्ष 1994 में यहां मौसम विज्ञान केंद्र शुरू किया गया था। तब से अब तक कभी भी न्यूनतम तापमान इतना नहीं गिरा है। अचानक ठंड बढ़ जाने के कारण यहां जनजीवन पर विपरीत असर पड़ा है। खजुराहो में सहित पूरे जिले में शाम ढलते ही लोग ठंड के कारण घरों में पहुंच जाते हैं। रात में सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान भी कम होने के दिन में भी ठंडक बनी हुई है।

अब तक कभी नहीं गिरा इतना पारा
मौसम विज्ञान केंद्र खजुराहो में पदस्थ मौसम विशेषज्ञ आरएस परिहार ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 00.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ परिहार के अनुसार खजुराहो में कभी भी इतना कम तापमान दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह रात का तापमान कम रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से आसपास ही रहेगा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। परिहार के अनुसार अब अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और धीरे-धीरे दिन में ठंड कम होगी।

आंनद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
बिजावर आज ग्राम पंचायत पनागर में युवा शक्ति संगठन के द्वारा आनंद उत्सव का प्रोग्राम रखा गया। जिसमें 4 ग्राम पंचायत विद्यार्थी शामिल हुये। बच्चों के कई खेल शामिल किए गए प्रमुख रूप से वालीबाल और कबड्डी और खो-खो का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित विधायक राजेश बबलू महाराज का आगमन हुआ जिसमें ग्राम पंचायत के युवा शक्ति संगठन के प्रमुख अनुराग चौरसिया प्रेरक मिंटू रोहित चौरसिया अनूप चौरसिया विष्णु कांत चौरसिया धर्मेंद्र चौरसिया तथा हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। फीता काटकर राजेश और बबलू शुक्ला ने वॉलीबॉल खेल का आनंद लिया। चार पंचायतों के रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

 

Created On :   17 Jan 2019 8:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story