बार-बार दुष्कर्म से गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची, आरोपी 12 वर्ष का बच्चा 

10 year old girl pregnant with repeatedly raped by 12-year-old boy
बार-बार दुष्कर्म से गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची, आरोपी 12 वर्ष का बच्चा 
बार-बार दुष्कर्म से गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची, आरोपी 12 वर्ष का बच्चा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पालघर जिले के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद 12 वर्षीय एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोखाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों नाबालिग पड़ोसी हैं। शिकायत के मुताबिक लड़का पिछले चार महीने से बच्ची से बलात्कार कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। उसके माता-पिता जब उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए तो उन्होंने उसके गर्भवती होने की बात कही। पीड़िता के माता-पिता ने जब उससे पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लड़के के खिलाफ भादंवि की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार लड़के को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है और मामले की जांच जारी है।      

मासूम से छेड़छाड़ करने वाले इंजीनियर की पिटाई

उधर नागपुर में बिजली कंपनी के अभियंता ने शनिवार को घर में घुसकर मासूम बालिका से छेड़छाड़ की। लोगों ने अभियंता की पिटाई की। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी अभियंता को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 13 वर्षीय मासूम बालिका है, जो जरीपटका थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पिता मजदूर है। मां घर में ही किराना दुकान चलाती है। शनिवार को दिन में करीब पौने ग्यारह बजे के दौरान पीड़िता की मां उसकी छोटी बहन को स्कूल बस तक छोड़ने गई थी। उस समय बिजली कंपनी का अभियंता हेमंतकुमार प्रेमनाथ झा (26) बिहार निवासी दुकान में सामान खरीदने आया था। उसके सामने ही पीड़िता की मां घर से बाहर निकली। पीड़िता को घर में अकेली पाकर हेमंतकुमार घर में घुस गया और बालिका से छेड़छाड़ की। वह अपने नापाक इरादों में सफल होता इसके पहले ही पीड़िता ने प्रतिकार करते हुए शोर मचाया। पीड़िता का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हुए। उन्हें देखकर हेमंतकुमार भागने की फिराक में था, लेकिन वह भागता इसके पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। हेमंतकुमार बिजली कंपनी में दिल्ली में पदस्थ है। 25 फरवरी को ही कंपनी के तरफ से उसे कामठी रोड स्थित उप्पलवाड़ी विद्युत केंद्र में भेजा गया है। प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हवालदार शेखर मामले की जांच कर रहे हैं। 

Created On :   3 March 2019 10:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story