देशभर में 100 पुल ढहने की कगार पर : नितिन गडकरी

100 bridges across the country On the esge of collapse : Nitin Gadkari
देशभर में 100 पुल ढहने की कगार पर : नितिन गडकरी
देशभर में 100 पुल ढहने की कगार पर : नितिन गडकरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि देशभर में लगभग 100 ऐसे पुलों की पहचान की गई हैं जो ढहने की कगार पर हैं। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने यह बात कही। गडकरी ने कहा, "हमने 1.6 लाख पुलों के सुरक्षा मानदंडों की जांच की है, जिसमें 100 पुल जर्जर हालत में पाए गए हैं।"

सड़क परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि देश में पुलों पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उनके मंत्रालय ने पिछले साल देशभर के पुलों का डेटा बनाने के लिए एक योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि जर्जर हालत में पाए गए पुलों की ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि किसी भी पुल के ढहने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नितिन गडकरी ने इस दौरान पिछले साल की उस दुर्घटना का भी जिक्र किया जिसमें महाराष्ट्र में सावित्री नदी के ऊपर बने महाड़ पुल के बहने से एक राज्य परिवहन की बस और कुछ प्राइवेट वाहन बह गए थे।

रोड प्रोजेक्ट्स में देरी का कारण
कई सड़क परियोजनाओं में देरी होने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देरी भूमि अधिग्रहण में हो रहे विलम्ब के चलते हो रही है। इसके साथ ही अतिक्रमण और पर्यावरण मंजूरी से जुड़ी वजहों के कारण भी कई रोड प्रोजेक्ट्स अटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से 3.85 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं अटकी हुई थीं, लेकिन अब समस्या से निपटने के तरीके निकाल लिए गए हैं।

Created On :   3 Aug 2017 4:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story