केरल बाढ़ : महाराष्ट्र से 100 डॉक्टर कर रहे मदद, शिवसेना विधायक-सांसद देंगे एक माह का वेतन

100 doctors from Maharashtra helping flood affected people in Kerala
केरल बाढ़ : महाराष्ट्र से 100 डॉक्टर कर रहे मदद, शिवसेना विधायक-सांसद देंगे एक माह का वेतन
केरल बाढ़ : महाराष्ट्र से 100 डॉक्टर कर रहे मदद, शिवसेना विधायक-सांसद देंगे एक माह का वेतन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए महाराष्ट्र से 100 डॉक्टरों की टीम केरल में पहुंच चुकी है। इस टीम के प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक महाजन लगभग एक सप्ताह केरल में रहकर बाढ़ प्रभावितों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के काम की निगरानी करेंगे। सोमवार को महाजन के नेतृत्व में वायु सेना के दो हवाई जहाज दवाई और चिकित्सा सामग्री लेकर केरल के लिए रवाना हुए।

दोपहर करीब 3 बजे यह विमान केरल में पहुंच गया। केरल में मुंबई के जे. जे. अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर श्रीनिवास चव्हाण के नेतृत्व में 50 डॉक्टर, ससून अस्पताल और चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर गजानन भारती के नेतृत्व में 26 डॉक्टर के अलावा अन्य स्वयं सेवक और सहायक सहित कुल 100 लोगों की टीम गई है। इसमें सर्जरी, मेडीसीन, बालरोग, स्त्रीरोग सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को समावेश हैं।

महाजन ने कहा कि केरल में दर्जेदार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केरल के बाढ़ प्रभावितों की मदद काम के लिए मंत्रालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मंत्रालय नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि हम लोग केरल सरकार के अफसरों के संपर्क में हैं। वहां के अधिकारियों की मांग के अनुसार राज्य से राहत सामग्री भेजी जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार की तरफ से 20 करोड रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें विश्वविद्यालय – राज्यपाल
राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने सोमवार को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से केरल के बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करने की अपील की है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को  प्रधानमंत्री सहायता कोष में मदद करने को कहा है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को निधि जुटाने और केरल की जनता की मदद और पुनर्वसन के काम में सहयोग करने की अपील की है। इस संबंध में राज्यपाल के सचिव बी. वेणुगोपाल रेड्डी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से संपर्क करके राव की अपील के बारे में अवगत कराया है। राज्य भर में 20 विश्वविद्यालय हैं। जिसमें लगभग 23 लाख विद्यार्थी उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं।

शिवसेना के विधायक और सांसद देंगे एक महीने का वेतन 
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिवसेना के विधायक और सांसद एक महीने का वेतन केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। इसके अलावा शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे साल 2014 की फोटोग्राफी प्रदर्शनी में जुटाई गई निधि से केरल में जरूरी राहत सामग्री भेज रहे हैं। शिवसेना नेता व युवासेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने यह जानकारी दी। 

Created On :   20 Aug 2018 2:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story