102 साल की महिला ने 14,000 फुट से लगाई छलांग, बनाया विश्व रिकॉर्ड

102 year old woman Irene OShea set a new world record for becoming an oldest skydiver
102 साल की महिला ने 14,000 फुट से लगाई छलांग, बनाया विश्व रिकॉर्ड
102 साल की महिला ने 14,000 फुट से लगाई छलांग, बनाया विश्व रिकॉर्ड
हाईलाइट
  • दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला स्काई डाइवर बनी

डिजिटल डेस्क, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 102 साल की एक बुजुर्ग महिला ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे करने में युवाओं के भी पसीने छूट जाते हैं। दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इरेने ओशिया ने 14 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इसी के साथ वे दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला स्काई डाइवर भी बन गई हैं।

इस कारनामे को करने के बाद इरेने का कहना है कि उन्हें इतनी ऊंचाई पर 220 किमी. की रफ्तार से डाइव करने में कोई परेशानी नहीं हुई, बल्कि उन्हें ये बिल्कुल नार्मल लगा। उन्होंने कहा कि आसामान बिल्कुल साफ था और मौसम भी अच्छा था, लेकिन ठंड बहुत ज्यादा थी।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इरेने ने स्काई डाइविंग की हो। इससे पहले भी इरेने ने अपने 100वें जन्मदिन के अवसर पर स्काई डाइविंग की थी। तब उन्होंने ऐसा कारनामा पहली बार किया था। आयोजकों का दावा है कि 102 साल और 194 दिन की उम्र में उनकी यह डाइव एकदम सफल रही और उन्होंने अपना नाम विश्व रिकॉर्ड के लिए दर्ज करा लिया है।

दरअसल यह करनामा, इरेने ने मोटार न्यूरॉन नामक खतरनाक बीमारी के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये कारनामा किया। उनकी बेटी को भी यही बीमारी थी। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को भी यही बीमारी थी। इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं होता है। 

Created On :   14 Dec 2018 9:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story