11 IPS अधिकारियों के तबादले, डॉ भूषण बने नागपुर के CP, पुणे भेजे गए वेंकटेशम

11 IPS अधिकारियों के तबादले, डॉ भूषण बने नागपुर के CP, पुणे भेजे गए वेंकटेशम
11 IPS अधिकारियों के तबादले, डॉ भूषण बने नागपुर के CP, पुणे भेजे गए वेंकटेशम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय नागपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। इस बावत मीडिया में चल रही अटकलों पर गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी शासनादेश के बाद मुहर लग गई। उपाध्याय फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब तक नागपुर पुलिस आयुक्त रहे डॉ के वेंकटेशम को पुणे का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। सोमवार को राज्य सरकार ने 11 IPS अधिकारियों के तबादले किए।

अब तक मंत्रालय में प्रधान सचिव (गृह विशेष) की जिम्मेदारी संभाल रहे रजनीश शेठ को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सेठ के स्थान पर यह जिम्मेदारी अमिताभ गुप्ता को सौंपी गई है जो फिलहाल मापतौल विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। ठाणे पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बनाया गया है। नई मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को अतिरिक्त महानिदेशक (सामग्री व प्रावधान) बनाया गया है।

संजय कुमार नई मुंबई के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं जबकि विवेक फडसलकर को ठाणे का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। फडसलकर फिलहाल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। संजीव सिंघल को सीआईडी का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और आरके पद्मनाभन पिंपरी चिंचवड के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। फिलहाल वे यातायात विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर थे। अब तक पुणे की पुलिस कमिश्नर रहीं रश्मी शुक्ला को पद्मनाभन की जगह भेजा गया है। 

 

Created On :   30 July 2018 3:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story