अब तक 11 लाख 40 हजार क्विंटल हुई धान की खरीदारी, टॉप पर भंडारा-गोंदिया

11 lakh 40,000 quintal of Paddy Procurement, top in Bhandara-Gondiya
अब तक 11 लाख 40 हजार क्विंटल हुई धान की खरीदारी, टॉप पर भंडारा-गोंदिया
अब तक 11 लाख 40 हजार क्विंटल हुई धान की खरीदारी, टॉप पर भंडारा-गोंदिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश में इस साल भंडारा और गोंदिया जिले में सबसे अधिक धान की खरीदी हुई है। राज्य में अब तक 11 लाख 40 हजार 113 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। भंडारा में सर्वाधिक 5 लाख 54 हजार क्विंटल और गोंदिया में 4 लाख 35 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। जबकि नागपुर में 1 हजार 970 क्विंटल, चंद्रपुर में 39 हजार 104 क्विंटल और गडचिरोली में 84 हजार 652 क्विंटल धान किसानों ने बेचा है। 


महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के माध्यम से खरीदी

राज्य में किसानों से धान खरीदी महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के माध्यम से की जा रही है। मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार रायगड में 34 हजार 871 क्विंटल, ठाणे में 17 हजार 567 क्विंटल, रत्नागिरी में 2 हजार 523 क्विंटल और सिंधुदुर्ग में 1 हजार 50 क्विंटल धान खरीदी हुई है। नागपुर और कोंकण विभाग में ही धान का अधिकांश उत्पादन होता है। राज्य में साल 2016-17 में जून महीने के आखिर तक 29 लाख 11 हजार 862 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। 


417 प्रस्तावित केंद्रों में 309 धान खरीदी शुरू

प्रदेश में 417 धान खरीद केंद्र प्रस्तावित थे। जिसमें से 309 धान खरीद शुरू हुए हैं। इसमें से 250 खरीद केंद्रों पर प्रत्यक्ष रूप से धान की खरीदी है। खरीद केंद्रों में अ ग्रेड और साधारण धान की खरीद होती है। दूसरी तरफ राज्य में अभी तक ज्वार की 20 हजार 274 क्विंटल खरीदी हुई है। अमरावती में सबसे अधिक 14 हजार क्विंटल ज्वार खरीदी हुई है। जबकि अब तक 2 लाख 79 हजार 286 क्विंटल मक्का की खरीदी हुई है। 


नागपुर में आंकड़ा 1 हजार 970 क्विंटल 

खास बात रही कि भंडारा और गोंदिया जिले में जोरदार खरीदी हुई। भंडारा में आंकड़ा चाल लाख पार कर गया। उधर गोंदिया में 4 लाख 35 हजार क्विंटल धान खरीदी हुई। हालांकि नागपुर में आंकड़ा 1 हजार 970 क्विंटल रहा।

Created On :   18 Jan 2018 2:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story