पिछले तीन साल में नागपुर से पढ़े 1284 स्टूडेंट्स को मिला जॉब

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 पिछले तीन साल में नागपुर से पढ़े 1284 स्टूडेंट्स को मिला जॉब

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  देश के नामी कॉलेज विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान नागपुर में पिछले तीन साल में 3437 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए  हैं। इस दौरान 1284 विद्यार्थियों को नागपुर समेत देश की नामी कंपनियों में जॉब मिला है। आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर को मिली जानकारी के अनुसार वीएनआईटी नागपुर में 2016 से 18 (तीन साल) तक अलग-अलग फैकल्टी के 3437 विद्यार्थी पास आउट हुए। 2016-17 से 2018-19 तक 1284 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में जॉब मिला। पांच साल में (2014-18) अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की 405 सीटें खाली रहीं।

यूजी व पीजी की खाली सीटें

वर्ष    सीटें 
2014    44
2015    81
2016    80
2017    106
2018    94
कुल    405

2016-17    490
2017-18    401
2018-19    393
कुल    1284

पॉलिटेक्निक प्रवेश : दिन भर नहीं खुली वेबसाइट पंजीयन करने में हुई परेशानी

राज्य उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार आज आखिरी दिन है। 19 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी हाेने वाली है, लेकिन सोमवार को दिन भर विभाग की वेबसाइट नहीं खुल पाई, जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके। ऐसे में विद्यार्थियों और पालकों ने डीटीई से पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि डीटीई इस साल पॉलिटेक्निक जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की ही प्रवेश प्रक्रिया अायोजित कर रहा है। इसके पूर्व इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए और एमसीए जैसी डिग्री पाठ्यक्रमों की जिम्मेदारी भी डीटीई संभालता था। इस साल उनके पास यह जिम्मेदारी नहीं है। सीईटी सेल डिग्री पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया संभाल रहा है। ऐसे में डीटीई के पास मामूली जिम्मेदारी होते हुए भी वेबसाइट क्रैश हो गई। 

सोशल जीनियस आफ द ईयर से पाटील सम्मानित

जीनियस फाउंडेशन द्वारा भारत देश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इसी के अंतर्गत शहर के मनीष पाटील (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) का मुंबई फिल्म सिटी में  "सोशल जीनियस ऑफ द ईयर' के लिए सम्मानित किया गया है। हाल ही में पाटील ने 128 घंटे गायक सूरज शर्मा को लेकर नेत्रदान जनजागृति का सफल आयोजन किया। अवार्ड के अवसर पर टीवी कलाकार मनोज जोशी, रोहित गौर, घनश्याम नायक, अमित त्रिका आदि उपस्थित थे। वे अपनी सफलता का श्रेय शहरवासियों को देते हैं। 
 

Created On :   18 Jun 2019 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story