कूलर के करंट से 13 माह की बच्ची की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कूलर के करंट से 13 माह की बच्ची की मौत

डिजिटल डेस्क, रामटेक (नागपुर)। समीपस्थ मानापुर गांव में कूलर का करंट लगने से 13 माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम प्रियांशी कमलाकर सावरकर, मानापुर बताया गया। घटना के समय  माता-पिता, दादी, चाचा घर पर ही थे। जानकारी के अनुसार प्रियांशी के घर में कूलर चालू था।  माता व अन्य परिजन अपने काम में व्यस्त थे। प्रियांशी खेलते-खेलते कूलर के पास पहुंची। उसका स्पर्श कूलर से हुआ। करंट लगने से वह जमीन पर गिर गई। यह बात घर वालों को समझते ही उसे तुरंत उप जिला चिकित्सालय रामटेक ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के माता-पिता खेत मजदूरी करते हैं। कमलाकर को दो बेटियां हैं। प्रियांशी छोटी बेटी थी।

निवेशकों के साथ ठगी करने का मामला दर्ज 
नागपुर धंतोली थानांतर्गत एक बैंक के संचालक मंडल, पदाधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि, बैंक ने निवेशकों के 38,75,20,641 रुपए का गबन किया। इस प्रकरण में श्रीकांत सुपे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा  406, 409, 420, 120 (ब) , 465, 467, 468, 471, 477(अ) व सहधारा 3 एम.पी.आई.डी एक्ट, धारा 65,66(ब) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कन्नमवार नगर वर्धा रोड निवासी श्रीकांत सुपे ने धंतोली थाने में नवोदय अर्बन को-ऑप. बैंक लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। श्रीकांत ने पुलिस काे बताया कि सिल्वर आर्केट, दूसरी मंजिल धंतोली में नवोदय अर्बन को-आॅप. बॅक लिमिटेड का कार्यालय है। इस बैंक में वर्ष 2010 से 2015 के दरम्यान कार्यरत संचालक मंडल, बैंक के पदाधिकारी व कुछ अन्य कर्मचारियों ने मिलीभगत कर कर्जदारों को बिना कारण कर्ज वितरित किया। कर्जदारांे का कर्ज बाकी रहने के बाद भी उनकी गिरवी संपत्ति के मूल दस्तावेज वापस कर दिए। कर्जदारों को अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दे दिया गया। कुछ कर्जदारों के नाम पर फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर दिए गए।

Created On :   16 May 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story