महाशिवरात्रि का ये मुहूर्त आज रात्रि 12.46 तक मान्य

13 or 14 February Maha shivratri puja vrat tithi muhurt and Timing
महाशिवरात्रि का ये मुहूर्त आज रात्रि 12.46 तक मान्य
महाशिवरात्रि का ये मुहूर्त आज रात्रि 12.46 तक मान्य

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि भारत देश में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस व्रत को लेकर इस वर्ष असमंजस की स्थिति देखने मिल रही है। कहीं इसे मंगलवार तो कहीं बुधवार 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। विद्वानों के अनुसार प्रदोष व्रत होने की वजह से दोनों ही दिन शिव पूजन के लिए श्रेष्ठ हैं। हालांकि महाशिवरात्रि पूजन 13 और 14 दोनों ही तिथियों पर किया जाएगा। दोनों ही तिथियां शिव पूजन एवं उत्तम फलों को प्रदान करने वाली बतायी जा रही हैें।
 

दरसअल, मंगलवार की रात 10 बजकर 35 मिनट पर चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ हो रहा है, जिसकी वजह से यह असमंजस की स्थिति बन रही है। यह तिथि 14 फरवरी की रात 12 बजकर 46 मिनट तक होगी। ऐसे 13 फरवरी की रात से 14 फरवरी को पूरा दिन शिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त बना हुआ है। 13 फरवरी की रात 11 बजकर 46 मिनट से अष्टम मुहूर्त प्रारंभ रहेगा जो पूरी रात रहेगा। 14 फरवरी को रात 12 बजकर 46 मिनट के बाद अष्टम मुहूर्त मिलता है इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी को भी मान्य है। महाशिवरात्रि के लिए इस मुहूर्त काे ज्यातिष शास्त्र में मान्यता प्रदान है।एेसे में शिवपूजन के लिए दाेनों ही दिन उर्पयुक्त हैं। 

 

पंचांग
वार -मंगलवार 

तिथि - त्रयोदशी 22:00 बजे के बाद रात्रि में चतुर्दशी 

नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा 
योग -सिद्धि 
चंद्रमा -मकर राशि में 8:50 से 
दिशाशूल- उत्तर में 
राहुकाल 3:00 बजे से 4:30 बजे तक  
शुभ समय -आज अभिजीत नक्षत्र है 22:00 बज के 14 मिनट से कल 14 तारीख को सुबह 6:45 तक, अभिजीत नक्षत्र अत्यंत शुभ माना जाता है।
विशेष - महाशिवरात्रि का जो चारों प्रहर का रात्रि पूजन है वह 13 तारीख की रात्रि को ही मान्य होगा, रात्रि 12:00 बजे जो महादेव के लिए  दीप जलाते हैं वह भी आज ही जलाया जाएगा।
त्याेहार -महाशिवरात्रि 

Created On :   13 Feb 2018 3:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story