- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू के विशेष...
लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश सहित 15 एडीजे का तबादला
डिजिटल डेस्क जबलपुर । हाईकोर्ट ने जबलपुर में लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश सहित 15 एडीजे का तबादला किया है। रजिस्ट्रार जनरल राजेन्द्र कुमार वानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जबलपुर के लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश अक्षय द्विवेदी को जबलपुर में ही मप्र राज्य न्यायिक अकादमी का अतिरिक्त संचालक बनाया गया है। मप्र राज्य न्यायिक अकादमी के संकाय सदस्य वरिष्ठ अवधेश गुप्ता को जबलपुर में लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है।
यशपाल सिंह को मप्र राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर में विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी बनाया
तबादला आदेश के अनुसार एडीजे धीरेन्द्र सिंह को भोपाल से संकाय सदस्य वरिष्ठ मप्र राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर, जयंत शर्मा को मंदसौर से संकाय सदस्य कनिष्ठ मप्र राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर, यशपाल सिंह को मप्र राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर में विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी से यहीं पर उप संचालक बनाया गया है। इसके अलावा एडीजे हर्ष कुमार भदौरिया को छतरपुर से मंडलेश्वर, लीला लोधी को जबलपुर से जबलपुर, आशीष कुमार शुक्ला को मंडला से बालाघाट, अनुज कुमार को सिंगरौली बैढऩ से सिंगरौली बैढऩ, देवेन्द्र कुमार कुंडू को गुना से गुना, देवेन्द्र पाल सिंह को जबलपुर से जबलपुर, डॉ. मुकेश मलिक को ग्वालियर से पिछोर-शिवपुरी, यतेश सिसोदिया को मुरैना से मुरैना, अनुज त्यागी को विदिशा से बैतूल और राजेश कुमार श्रीवास्तव को शहडोल से कटनी स्स्थानांतरित किया गया है।
Created On :   11 Sep 2019 8:06 AM GMT