उप्र में गांधी जयंती पर 150 कैदियों की रिहाई

150 prisoners released on Gandhi Jayanti in UP
उप्र में गांधी जयंती पर 150 कैदियों की रिहाई
उप्र में गांधी जयंती पर 150 कैदियों की रिहाई

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद करीब 150 कैदियों को गांधी जयंती पर रिहा किया जा रहा है।

रिहा किए जा रहे कैदियों में वे कैदी शामिल हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन वे जुर्माना राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं। इसके अलावा जो कैदी बेहद बिमार हैं उन्हें भी रिहा किया जा रहा है।

अतरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि रिहा किए जाने वाले कैदियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जघन्य अपराध के लिए सजा काट रहे कैदियों के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीबन 600 कैदियों को रिहा किया जा रहा है।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए कैदियों को विशेष छूट देने की योजना के तहत गृह मंत्रालय, अब तक दो चरणों में (2 अक्टूबर, 2018 से 6 अप्रैल, 2019 तक) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,424 कैदियों को रिहा कर चुका है।

Created On :   2 Oct 2019 6:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story