प्रदेश के 153 शासकीय कॉलेजों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त

153 government colleges appointed in the states public participation committee
प्रदेश के 153 शासकीय कॉलेजों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश के 153 शासकीय कॉलेजों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर प्रदेश के 153 शासकीय कॉलेजों की जनभागीदारी समिति में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। इनकी नियुक्ति के साथ ही पुराने अध्यक्षों की नियुक्ति समाप्त हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर जिले में शासकीय कॉलेज बरगी में संजय जैन, शासकीय कॉलेज पाटन में गजेन्द्र सिंह, शासकीय कॉलेज मझौली में हेमंत मिश्रा, शासकीय श्यामसुंदर अग्रवाल कॉलेज सिहोरा में अंजना सराफ, शासकीय कॉलेज कुण्डम में डा. रविन्द्र चैनपुरिया, शासकीय कॉलेज पनागर में अनिल गौतम और शासकीय नवीन कॉलेज बरेला में सुभाष तिवारी की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रुप में नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार, छिन्दवाड़ा जिले के शासकीय पोस्टग्रेजुएट कॉलेज छिन्दवाड़ा में MLA चौधरी चन्द्रभान सिंह, शासकीय कॉलेज जुन्नारदेव में MLA नत्थन कवरेती और शासकीय कला कॉलेज सौंसर में MLA नाना भाऊ मोहोड़ की और सिंगरौली जिले के शासकीय कन्या कॉलेज सिंगरौली में  MLA राम लल्लू वैश्य की नियुक्ति की गई है। सतना जिले में शासकीय विवेकानंद पीजी कॉलेज मैहर में दिलीप त्रिपाठी, शासकीय कॉलेज नागौद में श्रीमती सरोज गुर्जर, शासकीय कॉलेज रामनगर में नरेन्द्र तिवारी, शासकीय कॉलेज रामपुर बघेलान में विजय नारायण त्रिपाठी, शासकीय पीजी कॉलेज सतना में नरेंद्र त्रिपाठी, शासकीय कॉलेज मझगवां में राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, शासकीय कॉलेज उचेहरा में अशोक द्विवेदी, शासकीय कन्या कॉलेज सतना में  कामता प्रसाद पाण्डेय, शासकीय कॉलेज अमदरा में कमलेश सुहाने, शासकीय कॉलेज बदेरा में रामबली गुप्ता और शासकीय संगीम कॉलेज मैहर में रामकृपाल पटेल की अध्यक्ष के रुप में नियुक्ति की गई है।

भोपाल जिले में शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज बैरसिया में MLA विष्णु खत्री, शासकीय एमवीएम कॉलेज भोपाल में MLA सुरेन्द्रनाथ सिंह, शासकीय बेनजीर कॉलेज भोपाल में MLA रामेश्वर शर्मा और शासकीय कॉलेज नरेला में विजय सिंह की नियुक्ति की गई है।

Created On :   30 Aug 2017 6:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story