कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य प्रदेश में मतदान, 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य प्रदेश में मतदान, 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य प्रदेश में मतदान, 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
हाईलाइट
  • कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य प्रदेश में मतदान शुरु
  • मतदान के दौरान 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
  • मध्य प्रदेश में 2
  • 907 उम्मीदवार मैदान में

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मध्य प्रदेश की पुरी 230 सीटों पर मतदान जारी है, सुबह से ही लोग अपने घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को मतदान के लिए 45,000 महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रही हैं, इसके साथ ही आज 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने कहा कि प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगे हुए हैं। एमपी में 65,367 मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

17,000 केंद्र हैं संवेदनशील
सीईओ कांता राव ने बताया कि प्रदेश में 160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे। ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। वहीं 3046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। प्रदेश में 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गए हैं। यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।

2,907 उम्मीदवार मैदान में
प्रदेश के 5,04,95,251 मतदाता 2,907 उम्मीदवार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। भाजपा-कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के अलावा 1102 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इससे पहले मंगलवार को चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भोपाल के लाल परेड मैदान में चुनाव कराने के लिए जरूरी सामान वितरित कर दिया गया था। ये कर्मचारी मंगलवार रात तक अपने मतदान केंद्र में पहुंच गए थे, जो 28 नवंबर को प्रदेशभर में मतदान करा रहे हैंं। चुनाव के लिए राज्य में 65 हजार बूथ बनाए गए हैं, जिन पर तीन लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।

Created On :   28 Nov 2018 3:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story