पीएम मोदी को मारने की साजिश रच रहा था ये शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम मोदी को मारने की साजिश रच रहा था ये शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है। यह मामला तमिलमाडू के कोयंबटूर से सामने आया है। आरोपी का नाम मो. रफीक बताया जा रहा है, जो फोन पर किसी कारोबारी से बात करते हुए पीएम मोदी को मारने की बात कह रहा था। पुलिस ने इसी ऑडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किया गया मो. रफीक 1998 कोयंबटूर बम ब्लास्ट का भी मुख्य आरोपी है।

 

 

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कोयंबटूर के कुनियामुथुर निवासी रफीक मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलने पर कॉल रिकॉर्डिंग की ऑडियो क्लिपिंग निकलवाकर सुनी। इस क्लिप में कहा गया है कि पीएम को खत्म कर दो। इसके बाद पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार मोदी को मारने की साजिश रचने वाला रफीक साल 1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाका मामले में दोषी पाया गया था। इस मामले में उसे 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखा गया था। बता दें कि कोयंबटूर बम धमाके में तकरीबन 58 लोगों की जान चली गई थी। साथ ही करोड़ों रुपए की सार्वजनिक संपत्ति भी तबाह हो गई थी।

स्पेशल पुलिस टीम करेगी जांच
मामले में कोयंबटूर पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है, जो इस ऑडियो में सुनाई दे रही आवाजों की जांच करेगी। रफीक को इसी बातचीत के आधार पर कोयंबटूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि ऑडियो में बातचीत के दौरान रफीक कॉन्ट्रैक्टर से कह रहा था कि उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं और वह 100 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा चुका है।

वायरल ऑडियो में हुए कई खुलासे
पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने को लेकर उसने किसी प्रकाश नाम के कारोबारी से फोन पर बात की थी। वायरल ऑडियो में रफीक और कारोबारी के बीच करीब 8 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों के बीच शुरू में गाड़ियों को लेकर बात हो रही थी। इसी बीच रफीक ने कहा, "हमने मोदी (पीएम) को खत्म करने का फैसला किया है। हम वहीं, हैं जिन्होंने 1998 में बम धमाके कराए थे। तब अडवाणी (लाल कृष्ण आडवाणी) शहर में थे।" फिलहाल पुलिस उस संदिग्ध कारोबारी का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल कर रही है।

Created On :   24 April 2018 12:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story