धार्मिक कार्यक्रम निपटा कर लौट रहे दो लोगों की दुर्घटना में मौत

2 people returning from concluding religious program died in accident
धार्मिक कार्यक्रम निपटा कर लौट रहे दो लोगों की दुर्घटना में मौत
धार्मिक कार्यक्रम निपटा कर लौट रहे दो लोगों की दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, अकोला। अकोट में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम निपटा कर अकोला वापस आ रहे दुपहिया को अज्ञात वाहन ने वल्लभ नगर के पास जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में वाहन पर सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना शनिवार की  सुबह  की बताई जा रही है।

सड़क पड़े थे दोनों
जानकारी के अनुसार अकोला अकोट मार्ग का चौपदरीकरण कार्य चल रहा है। सरकार ने जिस कंपनी को ठेका दिया है उन्होंने सडक़ के निर्माण के लिए एक ओर से खुदाई आरंभ कर उसके साथ उसमें  दबाई आरंभ कर दी है। जिससे यह मार्ग सिकुड गया है इन दिनों इस मार्ग पर वाहन चलाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है अन्यथा दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विगत तीन दिनों पूर्व एक निजी बस पलटने की घटना हुई थी कि शनिवार की सुबह दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने से शोकपूर्ण वातावरण निर्माण हो गया।

फोन पर मिली दुर्घटना की जानकारी
अकोट फैल पुलिस थाना निरीक्षक संजीव राऊत को जानकारी मिली कि वल्लभनगर के पास एक दुपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई है तथा एक महिला व एक युवक गिरे कर पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही राउत तत्काल अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों की जांच करने पर युवक की मौत होने तथा महिला गंभीर होने के कारण दोनों को सर्वोपचार अस्पताल पहुंचाया।  लेकिन उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में उमरी विठ्ठल नगर निवासी (35) गणेश विठ्ठलराव वेलणकर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मां शालिनी विठ्ठलराव वेलनकर तथा खामगांव के बालापुर फैल निवासी (23)  संतोष मारोती गवई एक धार्मिक कार्यक्रम में शमिल होने के लिए  दुपहिया वाहन क्रमांक एम.एच 30 पी 9982 से अकोट गए थे। प्रात:काल में  अकोला आने के लिए दुपहिया वाहन से निकले  थे। इस शिकायत के आधार पर अकोट फैल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।  

काफी देर तक चला जीवन मौत का खेल
पुलिस के अनुसार सुबह 7 बजे के दौरान किसी ने थाने में फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात स्थल पर पहुंची किंतु युवक की मौत हो गई थी जबकि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के दौरान 2 घंटे का अंतर होने के कारण जीवन और का मौत के बीच में काफी कश्मश होने की संभावना है किंतु समय पर उपचार न मिल पाने के कारण दोनेां की मौत हो गई। 

अकोट मार्ग पर दुर्घटनाओं का प्रमाण बढ़ा
अकोला अकोट मार्ग का जब से चौपदरीकरण का काम आरंभ हुए है तब से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का प्रमाण काफी बढ़ गया है। इन दुर्घटनाओं में कई लोग बेसमय काल के ग्रास बन गए है तथा कई लोग विकलांग हो गए है। सडक़ के निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा किसी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने का आरोप भी वाहन चालकों द्वारा लगाया जा रहा है। 
 

Created On :   5 May 2018 8:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story