गुप्त धन के लिए मासूम बच्चे की ली बलि, तनस के ढेर में मिला शव, 2 आरोपी गिरफ्तार

2 year old kid sacrificed for the hidden secret money, body found
गुप्त धन के लिए मासूम बच्चे की ली बलि, तनस के ढेर में मिला शव, 2 आरोपी गिरफ्तार
गुप्त धन के लिए मासूम बच्चे की ली बलि, तनस के ढेर में मिला शव, 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, ब्रह्मपुरी(चंद्रपुर)। तहसील के ग्राम खंडाला से लापता हुए दो वर्षीय युग अशोक मेश्राम का शव आठवें दिन बुधवार को उसी के घर से 100 फीट दूर तनस के ढेर में मिला। गुप्तधन के लिए युग की बलि लिए जाने का अंदेशा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

घर के पास से लापता हुआ था युग
गौरतलब हो कि गत 22 अगस्त से युग घर के पास खेलते-खेलते अचाानक लापता हुआ था। पिछले 7 दिन से पुलिस युग की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार तक उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया था। इधर पुलिस ने गांव में 100 से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किए थे। उसे ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। इस बीच घटना के सात दिन बाद बुधवार दोपहर बाद युग मृतावस्था में तनस के ढेर में मिला।

युवक को दिखा शव
इस संबंध में जानकारी मिलते ने ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर लाश को शवविच्छेदन के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच ब्रम्हपुरी उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत परदेशी, पुलिस निरीक्षक दीपक खोब्रागड़े व उनकी टीम कर रही है। गांव में चर्चा है कि एक युवक घर से खाना खाकर निकला। परिसर की खाली जगह में रखे तनस के ढेर में, जहां मुर्गी टोच मार रही थी, वहां जाकर युवक ने देखा तो उसे पैर नजर आए। उसने इस संबंध में गांव में मौजूद पुलिस टीम को बताया, तब मामला उजागर हुआ। 

क्षेत्र में विभिन्न चर्चाओं का बाजार गर्म
युग की तलाश में चंद्रपुर से एलसीबी के विशेष पथक, महिला पुलिस पथक और ब्रह्मपुरी विभाग के पथक ने परिसर का चप्पा-चप्पा छान मारा था। वर्धा, भंडारा, गड़चिरोली और नागपुर तक शोध मुहिम चलाई गई। ऐसे में घर से 100 फीट दूर तनस के ढेर में उसका शव मिला। युग की हत्या गुप्तधन के लिए किए जाने चर्चा है। मामले ने पुलिस ने सुनील व प्रमोद बनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   30 Aug 2018 8:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story