Honda ने गुपचुप तरीके से लॉन्च की नई ACTIVA 125, जानें कीमत और बदलाव

2018 Honda Activa 125 launched with LED headlight, digit console
Honda ने गुपचुप तरीके से लॉन्च की नई ACTIVA 125, जानें कीमत और बदलाव
Honda ने गुपचुप तरीके से लॉन्च की नई ACTIVA 125, जानें कीमत और बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होंडा की एक्टिवा ने बरसों से लोगों के दिलों में अपनी जगह कायम की हुई है। एक्टिव की अपार सफलता के बाद कंपनी ने गुपचुप तरीके से एक्टिवा का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई एक्टिवा कई सारे अपडेट्स के साथ लॉन्च की गई है। नई 2018 होंडा एक्टिवा में कई नए फीचर्स और कॉस्मैटिक बदलाव के साथ पेश की गई है। नई अपडेटेड एक्टिवा की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 59, 621 रुपये से शुरू होकर 64 हजार रुपये तक जाती है। पुरानी जनरेशन की एक्टिवा से ये 2 हजार रुपये महंगी है।

 

 

बात करते हैं कॉस्मैटिक बदलावों की नई होंडा एक्टिवा की डिजाइन पर काफी काम किया गया है। नई स्कूटर आपको पिछले मॉडल वाली क्रोम टिप मिलेगी जो अब इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स से लैस है। नई एक्टिवा में सिल्वर की जगह डार्क ग्र फिनिश वाले 12 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं पिछले हिस्से में 3-स्टेप अडजस्टेबल सस्पेंशन लगाया गया है। स्कूटर का रेन्ज टॉप मॉडल DLX के साथ मैटल मफलर प्रोटैक्टर दिया है जो स्टैंडर्ड किट का हिस्सा है। स्कूटर के 2018 ऐडिशन के साथ नई मैट सिल्वर पेन्ट स्कीम दी गई है और यह कलर स्कीम बाकी वाहनों से काफी अलग है।

 


होंडा एक नई टू-व्हीलर पर भी काम कर रही है। साथ ही कंपनी ने इस साल 18 वाहनों को अपडेट करके लॉन्च करने का प्लान बनाया है। अपडेटेड 2018 मॉडल एक्टिवा में LED हैंडलैंप, 4-इन-1 लॉक दिया है जो सीट खोलने के स्विच के साथ आता है। इसके साथ ही स्कूटर में एक दम नया इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, ईको स्पीड इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर दिया गया है।  नई एक्टिवा के साथ दिए जाने वाले ये फीचर्स पिछले साल लॉन्च हुई होंडा ग्राजिया में भी दिए गए हैं। यही नहीं नई ऐक्टिवा 125 में USB चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।

 

 

 

Created On :   6 July 2018 4:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story