किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को किया बाहर, दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया

किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को किया बाहर, दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल अब दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलेंगे और इस बार उन्हें खुद गौतम गंभीर की कप्तानी में खेलना पड़ेगा। आईपीएल 2018 के लिए बेंगलुरु में चल रही नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में बनाए रखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पंजाब ने मैक्सवेल के लिए राइट टू मैच कार्ड यानी आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने मैक्सवेल को एग्रेसिव बीड में 9 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

 

                             

 

मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब से बाहर करने के पीछे सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग को माना जा रहा है। आईपीएल के पिछले दो सीजन से मैक्सवेल का बल्ला ज्यादातर वक्त खामोश ही रहा था। कई बार तो बेहद अहम मौकों पर मैक्सवेल ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट दे दिया और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

 

                                  

 

पुणे के खिलाफ एक करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम महज 73 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद सहवाग का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने कप्तान मैक्सवेल पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि "मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए हर फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें इस तरह की स्थिति से निपटना आना चाहिए।

 

                                         

 

पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान भी कमेंट्री करते हुए भी सहवाग ने खुलकर मैक्सवेल की आलोचना की थी। सहवाग ने कहा भी था कि किंग्स इलेवन पंजाब आने वाले सीजन में मैक्सवेल पर दांव नहीं लगाएगी।

 

Created On :   27 Jan 2018 1:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story