लॉन्च हुई 2018 Mahindra XUV500 Facelift, जानें कीमत और बदलाव

2018 Mahindra XUV500 Facelift Launched In India At 12.32 Lakh.
लॉन्च हुई 2018 Mahindra XUV500 Facelift, जानें कीमत और बदलाव
लॉन्च हुई 2018 Mahindra XUV500 Facelift, जानें कीमत और बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ने आखिरकार भारत में आज अपनी अपडेटेड 2018 महिंद्रा XUV500 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है जिसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 12.32 लाख रुपये रखी गई है। प्रारंभिक दौर में कंपनी ने इस कार को 5 डीजल वेरिएंट्स में और 1 वैकल्पिक वेरिएंट में लॉन्च किया है। महिंद्रा ने अपडेटेड XUV500 को डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में पेश किया है और मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बहुत सारे अपडेट्स किए गए हैं जिनमें ज्यादा दमदार एमहॉक155 डीजल इंजन दिया गया है जो 155 बीएचपी पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। बता दें कि कार का पेट्रोल इंजन भी समान पावर जनरेट करता है जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Image result for mahindra xuv 500 facelift

 

2018 XUV500 फेसलिफ्ट को लगभग 3 साल बाद अपडेट किया है और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कार की स्टाइल और डिजाइन में कई सारे बदलाव किए हैं जिससे कार को आकर्षक लुक मिला है। SUV के दोनों पेट्रोल और डीजल मॉडल में 2.2-लीटर का 4-सिलेंडर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है। महिंद्रा अपडेटेड XUV500 में लगा पेट्रोल इंजन 138 bhp पावर और 320 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में लगे इंजन को 6-स्पीड सिंक्रोमैश मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आइसिन से लिया हुआ 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट से लैस किया गया है।

 

Image result for 2018 mahindra xuv 500 facelift

 

फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा ऑटोमोबाइल ने कार में बड़े प्रोजैक्टर हैडलैंप्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल-टोन कलर के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम जीपीएस, यूएसबी और ब्ल्यूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही महिंद्रा ने XUV500 में एंड्रॉइड ऑटो भी दिया है। कंपनी ने नई SUV में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री और रेन सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में पूरी तरह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी स्टैंडर्ड तौर पर और टॉप मॉडल के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।

 

वैरिएंट के हिसाब से ये होगी SUV की कीमत (एक्स शोरूम मुंबई)

 

Variants Diesel MT Diesel AT Petrol AT
W5 ₹ 12.32 Lakh NA NA
W7 ₹ 13.58 Lakh ₹ 14.78 Lakh NA
W9 ₹ 15.23 Lakh ₹ 16.43 Lakh NA
W11 ₹ 16.43 Lakh ₹ 17.63 Lakh NA
W11 (O) ₹ 16.68 Lakh ₹ 17.88 Lakh NA
W11 G (AT) NA NA ₹ 15.43 Lakh

 

 

Created On :   19 April 2018 2:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story