2019 BMW F 850 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

2019 BMW F 850 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
2019 BMW F 850 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
2019 BMW F 850 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली BMW कंपनी ने भारत में एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए अपनी नई F 850 GS Adventure लॉन्च कर दी है। 2019 BMW F 850 GS एडवेंचर को भारत में सिर्फ एक वेरिएंट प्रो में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने भारत की सभी BMW डीलरशिप पर इस बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपए है। बता दें कि इस एडवेंचर बाइक को पिछले साल इटली के मिलान शहर में हुए 2018 EICMA मोटर शो में पेश किया गया था। 

इंजन
पावर की बात करें तो BMW की इस एडवेंचर बाइक में 853cc इन-लाइन, पैरलल-ट्विन इंजन है, जो स्टैंडर्ड BMW F 850 GS में भी दिया गया है। यह इंजन 8,250rpm पर 95hp का पावर और 6,250rpm पर 92Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की टॉप स्पीड 197 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक के इंजन को नए सेल्फ-बूस्टिंग एंटी-हॉपिंग क्लच दिया गया है। 

फीचर्स
F 850 GS Adventure में LED हेडलाइट्स, अजस्टेबल विंड स्क्रीन, अजस्टेबल रियर ब्रेक और गियर लीवर्स, बैश प्लेट और नकल गार्ड्स दिए गए हैं। इस बाइक में 6.5-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा है। इस बाइक में ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और दो राइडिंग मोड्स - रेन और रोड दिए गए हैं। BMW बाइक में दो और राइडिंग मोड्स डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) और BMW के ABS प्रो के साथ डायनैमिक और एंड्यूरो नाम से दो ऑप्शनल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। 

सस्पेंशन
2019 BMW F 850 GS एडवेंचर के फ्रंट व्हील में 21-इंच और रियर व्हील में 17-इंच के क्रॉस स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। बाइक के अगले हिस्से में अपसाइड डाउन फोर्क्स और पिछले हिस्से में प्री-लोड और गोल अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 21 इंच और रियर में 17 इंच के क्रॉस स्पोक वील दिए हैं। इसका फ्यूल टैंक 23 लीटर का है। इस बाइक का वजन 244 किलोग्राम है। 

Created On :   17 May 2019 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story