इन बदलावों के साथ भारत में लॉन्च हुई 2019 Yamaha MT-09

2019 Yamaha MT-09 launch in India with these changes, learn price
इन बदलावों के साथ भारत में लॉन्च हुई 2019 Yamaha MT-09
इन बदलावों के साथ भारत में लॉन्च हुई 2019 Yamaha MT-09

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Yamaha ने अपनी 2019 Yamaha MT-09 को लॉन्च कर दिया है। Yamaha Motor India ने इस बाइक को साल 2019 मॉडल के लिए अपडेट किया है, जिसमें कई सारे बदलाव देखने का मिलेंगे। इस बाइक की कीमत 10.55 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। पुरानी बाइक के मुकाबले में यह बाइक करीब 16,000 रुपए महंगी है। बता दें कि 2019 Yamaha MT-09 की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है और इसकी डिलीवरी अगले कुछ हफ्तों में शुरू कर दी जाएगी। 

क्या हुए बदलाव?
अपडेटेड MT-09 को नाइट फ्लूओ पेंट विकल्प के साथ पेश किया गया है। यह Blue और Tech Black कलर में उपलब्ध है। इसमें नए पेंट स्कीम और ग्राफिक्स दिए गए हैं, हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इसकी स्टाइलिंग में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें एलियन-प्रेरित ट्विन-पॉड LED हेडलैंप दिए गए हैं।

इंजन
2019 Yamaha MT-09 में 847cc इन-लाइन थ्री-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 113bhp की पावर और 8500 rpm पर 87.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह फास्टर अप शिफ्ट्स के लिए क्विक शिफ्ट सिस्टम (QSS) से लैस है। इस बाइक में ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। इस बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक का वजन 193 किलोग्राम है।

इनसे होगा मुकाबला
Yamaha MT-09 का मुकाबला Triumph Street Triple, Ducati Monster 821, Suzuki GSX-S750 और Kawasaki Z900 जैसी पावरफुल बाइक्स से होगा।

Created On :   21 Feb 2019 11:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story