गोदाम का ताला तोड़कर 2.69 लाख की 214 पेटी टाइल्स चोरी, आरोपी फरार

214 boxes tiles stolen after breaking warehouse lock, accused absconding
गोदाम का ताला तोड़कर 2.69 लाख की 214 पेटी टाइल्स चोरी, आरोपी फरार
गोदाम का ताला तोड़कर 2.69 लाख की 214 पेटी टाइल्स चोरी, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कलमना क्षेत्र में एक टाइल्स के गोदाम से 2.69 लाख रुपए की टाइल्स चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवराज शंकर बांते (32) है। आरोपी के घर से पुलिस ने 645  टाइल्स व मालवाहक वाहन सहित करीब 6 लाख 26 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी युवराज ने बताया कि, उसने अपने मित्र अश्विन हीरामन कामले (19), नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी के साथ मिलकर टाइल्स की चोरी की घटना को अंजाम दिया। कलमना पुलिस फरार आरोपी अश्विन कामले की तलाश कर रही है। 

गोदाम का ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंसूर अब्दुल हाफीज भाटी  नामक व्यक्ति का कलमना क्षेत्र में टाइल्स का गोदाम है। मंसूर ने पुलिस को बताया कि, उनके गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 2 लाख 69 हजार रुपए की टाइल्स चुराकर ले गए। पुलिस गोदाम से टाइल्स चुराने वाले आरोपियों की तलाश में थी। गत 6 दिसंबर को कलमना पुलिस को आरोपी युवराज बांते प्लाट नं.-51 गोतमारे ले-आउट, कलमना भवानी माता मंदिर के पीछे कलमना निवासी संदिग्ध  स्थिति में खड़ा नजर आया। पूछताछ में उसने टालमटोल जवाब दिया, तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब युवराज ने कलमना क्षेत्र के उक्त गोदाम से टाइल्स चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 

घर में छिपा रखी थीं पेटियां
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मित्र अश्विन कामले के साथ मिलकर गोदाम का ताला तोड़ा। उसके बाद अपने मालवाहक वाहन क्र.-एम.एच.-49-ए.टी-0516 में लादकर ले गया। यह माल युवराज ने अपने घर के अंदर छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी युवराज के घर की तलाशी ली। घर से पुलिस ने 214 पेटी टाइल्स (645 नग) बरामद की। इसमें 32 बाय 32 इंच की 21 पेटी (63 नग), 2 बाय 4 इंच की 100 पेटी (200 नग), 2 बाय 2 इंच की 93 पेटी (372 नग) टाइल्स थी। फरार आरोपी अश्विन कामले की तलाश पुलिस कर रही है। क्षेत्र के उपायुक्त नीलोत्पल के मार्गदर्शन में कलमना पुलिस ने कार्रवाई की। 


 

Created On :   10 Dec 2019 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story