राजस्थान: गहलोत का बड़ा कुनबा, कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राजस्थान: गहलोत का बड़ा कुनबा, कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हाईलाइट
  • 10 विधायक बनेंगे राज्यमंत्री
  • 13 विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री
  • कई विधायक पुरानी गहलोत सरकार में भी रहे मंत्री

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार का कुनबा बड़ गया है। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से 17 यानी दो तिहाई से ज्यादा नए चेहरे हैं। सभी विधायकों को राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई है। जातिगत समीकरणों को देखते हुए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल से जीते भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग को भी मंत्री बनाया गया है। बड़ी बात ये है कि कैबिनेट में 60 फीसदी अशोक गहलोत समर्थक हैं तो 40 फीसदी पायलट समर्थकों को जगह मिली है। 

 

गहलोत मंत्रिमंडल में 13 विधायकों को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। जिनमें बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, डॉ रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद का नाम शामिल है। इसके साथ ही 10 विधायकों को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। जिनमें गोविंद सिंह डोटासरा, श्रीमति ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेंद्र यादव, सुभाष गर्ग का नाम शमिल है। 

 

राजस्थान की नई सरकार में मंत्री बने विधायकों में प्रमोद जैन भाया, मास्टर भंवरलाल, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीना और बीडी कल्ला पुरानी गहलोत सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। सरकार में मंत्री बन रहे हरीश चौधरी ने संगठन के कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली है। मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस विधायक दल के सचेतक भी रहे हैं।

Created On :   24 Dec 2018 5:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story