लुधियाना: एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 24 लोग गंभीर रूप से घायल

लुधियाना: एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 24 लोग गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक घर में सिलेंडर फटने से करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पा लिया जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। ये घटना गुरुवार की सुबह गियासपुरा के सम्राट कॉलोनी में स्थित एक घर में हुई है। 

 


 

सिलेंडर फटते ही चारों चरफ फैलने लगी आग

जानकारी के मुताबिक जिस घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है उस घर के मालिक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। सुबह अचानक सिलेंडर फटते ही घर में आग लग गई और चारों तरफ फैलने लगी। घर में मौजूद अशोक, उसकी पत्नी और कुछ पड़ोसियों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वो आग पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। आग बुझाने की कोशिश करते वक्त कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा भी गिर गया।  

24 घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल

हादसे में घायल हुए 24 लोगों में घर का मालिक अशोक, उसकी पत्नी और कुछ महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हालांकि तुरंत ही सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि सम्राट कॉलोनी प्रवासी मजूदरों की बस्ती है। हादसे का शिकार हुई इमारत में भी मजदूर ही रहते थे।

Created On :   26 April 2018 7:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story