24 साल की बच्ची ने लिया जन्म, मां से है बस डेढ़ साल छोटी

24 साल की बच्ची ने लिया जन्म, मां से है बस डेढ़ साल छोटी

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एक शहर में 24 साल की बच्ची ने जन्म लिया है। साइंस का ऐसा पहला केस है, जिसमें इतने बड़े बच्चे ने जन्म लिया है। अमेरिका की ही रहने वाली 26 वर्षीय टीना गिब्सन ने इस बच्ची को जन्म दिया है। यह बच्ची 24 साल तक एक भ्रूण के रूप में जीवित थी। टीना गिब्सन ने 24 साल पहले फ्रीज में रखे गए इस भ्रूण से बच्ची को जन्म दिया है।

टीना के पति 33 वर्षीय बेंजामिन गिबसन को सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक बीमारी थी। जिसके चलते उन्होंने भ्रूण को जन्म देने का फैसला लिया। दोनों मां-बेटी की उम्र में भी डेढ़ साल का अंतर है। टीना ने बच्चे का नाम एमा रेन गिब्सन रखा है। बेंजामिन कहते हैं कि एमा एक बहुत ही प्यारा चमत्कार है।

टीना ने कहा कि बच्ची को जन्म देने के बाद लोग कह रहे हैं कि ये साइंस है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये भगवान का करिश्मा है, यह गिफ्ट हमें भगवान ने दिया है। बता दें, जिस वक्त भ्रूण को फ्रीज किया गया था, उस वक्त टीना की उम्र सिर्फ डेढ़ साल थी। जब इसे फ्रीज किया गया तब में सिर्फ 18 महीने की थी। हो सकता है मैं इसकी आज अच्छी दोस्त भी हो सकती थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार पिछले साल टीना ने बच्चे के लिए राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र (नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर) में संपर्क किया था। इस सेंटर में उन लोगों के लिए भ्रूण को सुरक्षित किया जाता है, जो लोग बच्चा पैदा नहीं कर सकते हैं। यह भ्रूण 14 अक्तूबर 1992 को फ्रीज किया गया था। बता दें कि भ्रूण को बर्फ में जमाया जाता है ताकि काफी समय तक वह सुरक्षित रहे। इन भ्रूण को स्नो बेबी भी कहा जाता है। सेंटर ने कहा है कि ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ऐमा 24 साल तक भ्रूण रही जिसके बाद उसने जन्म लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने पिछले साल IVF तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। बता दें, पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने आठ साल पहले अपने अंडाणु सुरक्षित किए थे। ऐसा भारत में पहला मामला था। एक्सपर्ट्स की मानें तो 2011 में भी एक महिला ने 20 साल पुराने भ्रूण को जन्म दिया था।

Created On :   21 Dec 2017 2:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story