SWINE FLU का प्रकोप : नागपुर में अब तक 25 लोगों की मौत

25 people have died from swine flu in Nagpur district
SWINE FLU का प्रकोप : नागपुर में अब तक 25 लोगों की मौत
SWINE FLU का प्रकोप : नागपुर में अब तक 25 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देशभर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन स्वाइन फ्लू से मौत की खबरें आ रही है। नागपुर में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा है। पिछले दिनों 2 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं 7 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।

गौरतलब है कि शहर में अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। 122 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आ चुके हैं। विशेषज्ञ भीड़-भाड़ वाली जगह में आने से मना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इससे परेशान है। अस्पतालों में मांग के अनुसार दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं, लेकिन वायरस पर लगाम न लगने के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों ही करीब 10 मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है। नागपुर विभाग में इस साल 217 मरीज पॉजिटिव पाए गए, जबकि 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के लिए चालू किए गए स्पेशल वॉर्डों को सामान्य वॉर्डों में बदल दिया गया है। सिर्फ कुछ बेड स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आरक्षित हैं। मेडिकल में करोड़ों की लागत से बनाए गए स्पेशल वॉर्ड में दूसरे मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
 

Created On :   6 Sep 2017 5:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story