दिल्ली : चलती बस में हस्तमैथुन करने वाले पर 25 हजार का इनाम

25 thousand reward on the accused of masturbation case
दिल्ली : चलती बस में हस्तमैथुन करने वाले पर 25 हजार का इनाम
दिल्ली : चलती बस में हस्तमैथुन करने वाले पर 25 हजार का इनाम

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। साउथ-वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार थाना इलाके में चलती बस में मास्टरबेशन करने वाले आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी की जानकारी देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि घटना को करीब 12 दिन से ज्यादा हो चुके हैं,लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

बता दें कि घटना 7 फरवरी की है। जब दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। उसी दौरान बस में सवार एक शख्स उससे छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वो बार-बार अपनी कोहनी से मुझे छूने की कोशिश भी कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके सामने ही मास्टरबेशन शुरू कर दिया। जिसके बाद वो हैरान रह गई। इसके बाद मैंने उसका वीडियो बनाने का फैसला किया ताकि लोगों तक उस शख्स की सच्चाई पहुंच सके। पीड़िता ने बताया कि वीडियो बनाने के बाद उसने बस में सवार लोगों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। पीड़िता ने उस शख्स पर भी नाराजगी दिखाई, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 


महिला आयोग के दखल के बाद मामला दर्ज

पीड़िता का कहना है कि उसने जो वीडियो बनाया था उसे दिल्ली के सीएम ऑफिस, दिल्ली पुलिस, पुलिस आयुक्त, महिला आयोग को ट्विटर पर टैग किया था, लेकिन महिला आयोग के अलावा किसी ने भी उससे संपर्क नहीं किया। महिला आयोग के दखल के बाद आखिरकार वसंत विहार थाना में केस दर्ज किया गया था। 

पीड़िता के बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पोस्टर बनवाकर शहर में कई जगह चिपकाए हैं। शहर में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक वो पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Created On :   17 Feb 2018 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story