लखनऊ में बाइक सवार हमलावरों ने 30 वर्षीय की गोली मारकर हत्या
By - ANI Agency |24 July 2019 12:08 AM GMT
लखनऊ में बाइक सवार हमलावरों ने 30 वर्षीय की गोली मारकर हत्या
हाईलाइट
- दो बाइक सवार हमलावरों ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आजाद नगर इलाके में मंगलवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति की दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी मृतक की पहचान एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी शरद निगम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, निगम अपने कार्यालय से लौट रहा था तब उसे उसके घर के पास गोली मारी गई। जिसके बाद निगम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लखनऊ, एसके भगत ने कहा, शरद निगम जो लगभग 30 साल का है, उसे दो व्यक्तियों ने गोली मारी थी। बाइक सवार ने काले रंग की टी-शर्ट और हेलमेट पहन रखा था। उन्होंने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। उम्मीद है, हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।" मामले की जांच जारी है।
Created On :   24 July 2019 3:42 AM GMT
Tags
Next Story