महाराष्ट्र में मलेरिया के 3098 और डेंगू के 1091 मरीज, गड़चिरोली, मुंबई और ठाणे में संख्या ज्यादा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारिश के मौसम में महाराष्ट्र के कई अस्पतालों में मलेरिया के 3098 मरीज हैं। जबकि डेंगू के मरीजों की संख्या 1091 है। इसके अलावा लेप्टोस्पायरोसिस के 26 मरीज पाए गए हैं। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉ. संजीव कांबले ने बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया के मरीज सबसे अधिक गड़चिरोली, मुंबई और ठाणे में पाए गए हैं। हालांकि मलेरिया की बीमारी से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

कांबले ने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों से आने वाले मजदूरों की मलेरिया की जांच के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुंबई और ठाणे में इमारतों के निर्माण काम से जुड़े मजदूरों की भी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। कांबले ने कहा कि फिलहाल राज्य में डेंगू के 1091 मरीज हैं। अभी तक डेंगू से केवल 1 मरीज की मौत नाशिक में हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में लेप्टो के 26 मरीज मिले हैं। जिनका सरकारी अस्पतालों में इलाज जारी है।

कांबले ने कहा कि लेप्टो के कारण अभी तक केवल 2 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मौत के बाद मृत्यू का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद ही मौत किस कारण हुई है। इसकी घोषणा की जाती है। 

कांबले ने दावा किया कि बारिश के दौरान होने वाली बीमारियों के मरीजों की संख्या में पिछले साल की तुलना में इस साल 50 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत अभी तक दो बार बैठक कर चुके हैं। सावंत द्वारा दिए गए निर्देशों पर अमल करने की कोशिश विभाग की तरफ से की जा रही है।
 
Created On :   3 Aug 2018 2:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story