टैक्स वसूली में पिछड़ी मनपा, 312 करोड़ प्रापर्टी टैक्स जमा करने हर दिन वसूलने होंगे 8.5 करोड़

312 crore property tax will be collected every day
टैक्स वसूली में पिछड़ी मनपा, 312 करोड़ प्रापर्टी टैक्स जमा करने हर दिन वसूलने होंगे 8.5 करोड़
टैक्स वसूली में पिछड़ी मनपा, 312 करोड़ प्रापर्टी टैक्स जमा करने हर दिन वसूलने होंगे 8.5 करोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली मनपा इस बार टैक्स वसूली में काफी पिछड़ गई है।  मनपा की संपत्ति कर जमा करने के 7 दिन शेष बचे हैं। अब तक मनपा की तिजोरी में करीब 190 करोड़ रुपए ही जमा हुए हैं, जबकि मनपा ने 502 करोड़ रुपए वसूलने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में मनपा के सामने 7 दिन में 312 करोड़ रुपए जमा करने का भारी-भरकम लक्ष्य खड़ा है। इसे पूरा करने के लिए मनपा को हर दिन 8.5 करोड़ रुपए वसूलने होंगे, जबकि रोज 50 लाख रुपए तक ही वसूल पा रही है। ऐसे में मनपा को अब सरकारी संस्थानों से 31 मार्च तक मिलने वाले संपत्ति कर से ही संतोष करना पड़ेगा। चुनावी प्रक्रिया के चलते टैक्स वसूली प्रभावित होने की जानकारी दी जा रही है।

31 मार्च मूल्यांकन की भी अंतिम तिथि
शहर की संपत्तियों का मूल्यांकन करने के लिए मनपा ने साइबरटेक प्रा. लि. और अनंत टेक्नोलॉजी को जिम्मेदारी दी है। इन दोनों कंपनियों की अवधि भी 31 मार्च को खत्म हो जाएगी। अभी तक शहर की सभी संपत्तियों का मूल्यांकन भी नहीं हुआ है। इसे पूरा करने में अभी और 6 माह का समय लग सकता है। समय पर मूल्यांकन नहीं होने के कारण एजेंसियों की समयावधि एक बार फिर बढ़ानी होगी। वहीं कई सारी ऐसी संपत्तियां भी हैं, जिनमें ताले लगे हुए थे या फिर उनके संपत्तिधारकों ने मूल्यांकन नहीं करने िदया। इन संपत्तियों का कैसे मूल्यांकन होगा, यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

क्या कहते हैं आंकड़े
-502 करोड़ रुपए जमा करने का लक्ष्य था, पिछले दिनों 300 करोड़ की संभावना थी।
-अब तक 190 करोड़ रुपए मनपा की तिजोरी में जमा हुए हैं।
-5 लाख 78 हजार 104 संपत्तियों का सर्वे किया गया।
-4 लाख 78 हजार 747 संपत्तियों के डिमांड तैयार हुए।
-4 लाख 10 हजार संपत्तियों का वितरण हो गया। 
-6.5 लाख संपत्तियां होने की संभावना जताई जा रही हैं।

Created On :   25 March 2019 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story