म्यामार: रोहिंग्या उग्रवादियों ने किया पुलिस पोस्ट्स पर हमला, 32 की मौत 

32 dead in myanmar as rohingya insurgents stage major attack
म्यामार: रोहिंग्या उग्रवादियों ने किया पुलिस पोस्ट्स पर हमला, 32 की मौत 
म्यामार: रोहिंग्या उग्रवादियों ने किया पुलिस पोस्ट्स पर हमला, 32 की मौत 

डिजिटल डेस्क, यंगून। राखिन में शुक्रवार सुबह 24 पुलिस पोस्ट और आर्मी बेस पर रोहिंग्या उग्रवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 21 विद्रोहियों और 11 सुरक्षाबालों की मौत हो गई। म्यांमार सेना ने बयान जारी करते हुए हमले की पुष्टि की साथ ही बताया कि अब भी कई इलाकों में लड़ाई जारी है। 

स्टेट काउंसलर के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, "शुक्रवार सुबह करीब 150 उग्रवादियों ने 20 से ज्यादा पुलिस चौकियों पर हमला किया जिसके जवाब में सेना द्वारा कार्रवाई की गई।" स्थिति की भयावहता को देखते हुए सेना को बुलाया गया है।
 
क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासी बताकर म्यांमार में नागरिकता देने से इनकार कर दिया गया है। रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ बीते साल अक्टूबर में सेना ने कार्रवाई की थी जिसके परिणामस्वरूप 87 हजार रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए थे। राखिन में करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। वहीं ढाका में 4 लाख से ज्यादा रोहिंग्या लोग शरणार्थी कैंपों में रह रहे हैं।

Created On :   25 Aug 2017 2:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story